Google Se Paise Kaise Kamaye : नमस्कार दोस्तों, आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके मौजूद हैं, जिनमें से एक बेहतरीन विकल्प गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप है। इस ऐप के जरिए आप सर्वे पूरा करके पैसे कमा सकते हैं और इसे अपने गूगल प्ले बैलेंस में जोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई पैसा निवेश करने की जरूरत नहीं होती।इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Google Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं, इसे कैसे सेटअप करें और सर्वे कैसे पूरा किया जाता है। अगर आप भी इस तरीके से ऑनलाइन इनकम करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी रहेगा।
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स क्या है?
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एक आधिकारिक ऐप है जिसे गूगल द्वारा डेवलप किया गया है। इस ऐप के जरिए गूगल यूजर्स से विभिन्न विषयों पर सर्वे कराता है और इसके बदले उन्हें गूगल प्ले बैलेंस के रूप में इनाम देता है। यह एक आसान और सुरक्षित तरीका है, जिससे कोई भी व्यक्ति बिना किसी इन्वेस्टमेंट के पैसे कमा सकता है।
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप को कैसे डाउनलोड और सेटअप करें?
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store खोलें।
- सर्च बॉक्स में “Google Opinion Rewards” टाइप करें और इंस्टॉल करें।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद, इसे ओपन करें और “Get Started” पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। वही ईमेल चुनें जिससे आप गूगल सेवाओं का उपयोग करते हैं।
- इसके बाद “Continue” बटन पर क्लिक करें और लोकेशन एक्सेस को अनुमति दें।
6) अब ऐप को आवश्यक परमिशन दें, जिससे यह आपके स्थान और गतिविधियों को ट्रैक कर सके।
7) एक बार सेटअप पूरा हो जाने के बाद, आपको सर्वे प्राप्त होने शुरू हो जाएंगे।
इस ऐप के जरिए पैसे कमाने के लिए आपको गूगल द्वारा दिए गए सर्वे को पूरा करना होगा। जब भी कोई नया सर्वे उपलब्ध होगा, आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा।
सर्वे पूरा करने की प्रक्रिया:
1)जब भी कोई नया सर्वे आए, उसे ओपन करें। दिए गए सवालों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही उत्तर दें।
2)प्रत्येक सर्वे में आपसे अलग-अलग प्रश्न पूछे जाएंगे, जैसे –आपकी पसंदीदा मिठाई कौन सी है? आपने हाल ही में कौन-सी जगह पर यात्रा की? आपने गूगल पर कौन-सी जानकारी खोजी?
3)जब आप सारे प्रश्नों का उत्तर दे देंगे, तो आपको गूगल प्ले बैलेंस के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा।
निष्कर्ष
दोस्तों, अगर आप गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको बस ऐप इंस्टॉल करके सर्वे पूरा करने होते हैं। जितना अधिक आप गूगल पर सर्च करेंगे और विभिन्न स्थानों पर जाएंगे, उतने अधिक सर्वे प्राप्त होंगे और आपकी कमाई बढ़ेगी।